ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शोधार्थी शबनम कुमारी की मौखिक परीक्षा प्रस्तुति संपन्न
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शोधार्थी शबनम कुमारी की मौखिक परीक्षा प्रस्तुति संपन्न

जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के राजनीति विज्ञान विभाग में शोधार्थी शबनम कुमारी की शोध मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह मौखिक परीक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मुनेश्वर यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई।
शोधार्थी के शोध का शीर्षक “भारत में मानवाधिकार एवं लैंगिक समानता: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” है। शोध मौखिक परीक्षा का संचालन बतौर बाह्य परीक्षक प्रो. डॉ. सतीश कुमार राय, राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया डीन, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, प्रो. डॉ. शाहिद हसन के नेतृत्व में संपन्न हुई।
मौखिक परीक्षा प्रस्तुति के दौरान शोधार्थी शबनम कुमारी ने सर्वप्रथम अपने शोध विषय का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। इसके उपरांत उन्होंने शोध के अध्यायीकरण, उद्देश्य, शोध परिकल्पनाओं एवं अनुसंधान पद्धति का क्रमबद्ध विवरण प्रस्तुत किया। आगे उन्होंने विभिन्न अध्यायों का सार प्रस्तुत करते हुए शोध के अंतिम चरण में निष्कर्ष एवं सुझाव रखे। अंत में शोध परिकल्पनाओं के परीक्षण के माध्यम से शोध की प्रासंगिकता, उपयोगिता एवं अकादमिक महत्त्व को रेखांकित किया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान मानवाधिकार एवं लैंगिक समानता से संबंधित नवीनतम पुस्तकों एवं शोध कार्यों पर प्रश्न पूछे गए।

इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. जमशेद आलम, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. रघुवीर कुमार रंजन, दिव्या झा एवं डॉ. अमनीश कुमार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त PAT 2019 से 2023 सत्र के शोधार्थियों में रामकृपाल, नाहिदा परवीन, सैफुल्लाह, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत पासवान, रिक्की कुमार, आदित्य कुमार, सुभांश कुमार, निखिल कुमार, शशि कुमार, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, रोहन कुमार, अमनीश कुमार सहित अन्य शोधार्थी भी उपस्थित रहे।

ऑनलाइन प्रस्तुति के लिए तकनीकी सहयोग एस. टी. हसन द्वारा प्रदान किया गया, जबकि ऑफलाइन फाइल कार्य को पूर्ण कराने में विभाग के बड़ा बाबू ध्रुव कुमार यादव एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी विकास कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी के समन्वित सहयोग से शोध मौखिक परीक्षा प्रस्तुति सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

