मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से ठंड में मिली राहत

मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से ठंड में मिली राहत

जे टी न्यूज,मधुबनी : जिलाधिकारी, मधुबनी के निर्देशानुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी द्वारा आज मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। भीषण ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई यह पहल जरूरतमंदों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे ठंड से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन का यह प्रयास राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नितेश कुमार पाठक, कार्यालय सहायक भारत कुमार सहित कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आगे भी जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति शीतलहर के प्रकोप से प्रभावित न हो।

Related Articles

Back to top button