सरस्वती पूजा महोत्सव पर कई कार्यक्रमों का सदर विधायक ने किया उद्घाटन

खगड़िया सांसद और हमारे प्रयास से बनेगा विकास का मॉडल : बबलू कुमार मंडल

सरस्वती पूजा महोत्सव पर कई कार्यक्रमों का सदर विधायक ने किया उद्घाटन

खगड़िया सांसद और हमारे प्रयास से बनेगा विकास का मॉडल : बबलू कुमार मंडल

जे टी न्यूज, खगड़िया:
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां सरस्वती पूजा महोत्सव के तहत कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया तथा प्रतिमा का दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पूजा एवं मेला आयोजन सम्पन्न करने की अपील की। साथ ही युवाओं को शिक्षित, नशामुक्त और संस्कारवान समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विधायक बबलू मंडल ने शहर के हाजीपुर मुहल्ला स्थित कैम्ब्रिज मेंटेस्सेरी बचपन प्ले स्कूल, मील रोड स्थित आस्था लाइब्रेरी, मथुरापुर नवटोलिया, लाभगांव सरस्वती पूजा एवं मेला तथा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा रामनगर मठ एवं उत्तर माड़र पंचायत के बंसबिट्टी टोला में भी मां सरस्वती की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया।
अपने संबोधन में सदर विधायक ने कहा कि सदर विधानसभा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सांसद राजेश वर्मा और उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक न्याय को नई मजबूती दी है।

 

 उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना सरकार का संकल्प है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक तमाम विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, लोजपा (रामविलास) पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली,जदयू नेता अविनाश पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र महतो, जिला महासचिव राजीव रंजन, लोजपा नेता छोटू पोद्दार, जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे।
लाभगांव कार्यक्रम में मेला कमेटी के राम उचित यादव, रामवालक पासवान, मिंटू पासवान, सुधीर सिंह, मेघनाथ पासवान, सुमित कुमार, किशोरी साह, डॉ. प्रेम कुमार, अंचल अधिकारी पुनीत कौशल, डॉ. रैवत रमन, कुलदीप सिंह पटेल एवं डॉ. रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button