समता सदन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया





समता सदन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : शिक्षाविद मंच के तत्वाधान में अधिवक्ता डॉ. परमानंद लाभ की अध्यक्षता में समता सदन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें सर्वप्रथम विद्वतजनों के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तेलचित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तदोपरांत डॉ.रामसूरत प्रियदर्शी के द्वारा नेताजी की गौरव गाथा का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉ. परमानंद लाभ द्वारा लिखित पुस्तक” खुश रहो अहले वतन : वंदे मातरम ” का सामूहिक रूप से लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव, शिक्षाविद मुकेश कुमार केसरी,स्मृति झा,राम सजीवन पांडे, अर्जुन प्रसाद सिंह, डॉक्टर केशव कुमार सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा, वसुंधरा जी, राजेश्वर ठाकुर आदि वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद विजय कृष्ण ने किया।मुख्य वक्ता के रूप में सत्यविंद पासवान ने नेताजी के संघर्ष,धैर्य, पराक्रम, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सैन्य संगठन के माध्यम से देश को आजाद करने की प्रकट इच्छा शक्ति का बखान अपनी शैली में किया।वहीं अध्यक्षीय भाषण में लाभ जी ने नेताजी के जीवनपर्यंत संघर्ष, फारवर्ड ब्लाक की स्थापना, आजाद हिंद फौज का संचालन कर राष्ट्र को आजाद करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button