बिहार बजट 2026–27 : महिला सशक्तिकरण करने वाला
बिहार बजट 2026–27 : महिला सशक्तिकरण करने वाला
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिहार बजट 2026–27 में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं, जो पहली नज़र में सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम हैं। बजट की सबसे चर्चित घोषणा महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो–दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की है। यदि यह राशि स्वरोजगार, छोटे उद्यम और स्वयं सहायता समूहों से सही तरीके से जोड़ी गई, तो इससे ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिल सकता है। इसके साथ ही सरकार ने 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ प्रत्यक्ष लाभार्थी होंगी। यह पहल सामाजिक सुरक्षा और महिला नेतृत्व को मजबूत कर सकती है। कृषि रोड मैप और ग्रामीण विकास योजनाओं से भी महिला किसानों और खेत मजदूरों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह बजट महिलाओं को लाभार्थी से उद्यमी बनाने की दिशा में एक अवसर प्रदान करता है।
डॉ. रिंकी कुमारी
असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर



