सावधान दिल्ली से रोज़ गायब हो रहे करीब 54 लोग अपने परिवार और बच्चों का रखे खास ध्यान
सावधान दिल्ली से रोज़ गायब हो रहे करीब 54 लोग अपने परिवार और बच्चों का रखे खास ध्यान

जे टी न्यूज़, नई दिल्ली : आप को बताते चले की 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 सिर्फ 15 दिन में कुल 807 लोग लापता हुए हैं। अगर औसत निकाला जाए, तो दिल्ली में हर रोज करीब 54 लोग गायब हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 572 लोग अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं, यानी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा .. गायब होने वालों में सबसे बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की है। आंकड़ों के मुताबिक, लापता हुए कुल लोगों में से लगभग दो-तिहाई महिलाएं या बच्चियां हैं। 15 दिनों में 509 महिलाएं और लड़कियां गायब हुईं, जबकि पुरुषों की संख्या 298 थी। वहीं वयस्कों की बात करें तो 363 महिलाएं लापता हुईं, जबकि 253 पुरुष गायब हुए।
मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं दिल्ली पुलिस का डेटा बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक भयावह तस्वीर पेश करता है। आंकड़ों के मुताबिक, इन 15 दिनों में 191 नाबालिग लापता हुए हैं।
