इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन
इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय, आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन बॉयज कॉमन रूम में किया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज के क्रीड़ा सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 5 टीमों ने हिस्सा लिया जबकि महिला वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव डॉ घनश्याम और आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार मौजूद थे। उद्घाटन सत्र के दौरान कुलपति ने कहा कि शतरंज खेल मेंटल हेल्थ के लिए के लिए अधिक उपयोगी है। यह खेल छात्र-छात्राओं में तार्किक क्षमता को मजबूत करता है। डीएसडब्ल्यू ने कहा छात्र-छात्राओं को टूर्नामेंट में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। कुलसचिव ने कहा कि आगामी सत्र से प्रत्येक कॉलेज को टूर्नामेंट में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा ताकि खेलकूद के प्रतिस्पर्धा का संवर्धन किया जा सके। इस टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर जेएमएस कॉलेज के डॉ कंचन सिंह और सिलेक्टर जमालपुर कॉलेज जमालपुर के डॉ चंदन कुमार थे।

इस टूर्नामेंट के आर्बिटर अथार्त रेफरी के रूप में गुलशन कुमार, अभिषेक राज शाहिद हुसैन और आयुष कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। शाम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में विजेता आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर बना और उपविजेता कोशी कॉलेज खगड़िया बना। सभी विजेता एवं एवं उपजिताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया इसके अलावा उन्हें ट्रॉफी भी प्रदान की गई। धन्यवाद ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी ने किया। समापन सत्र में मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू, डीजे कॉलेज के प्राचार्य, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के साथ सभी टीम के टीम मैनेजर और कोच मौजूद रहे।




