रामनाथ ठाकुर को पुनः राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हर्ष, महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रामनाथ ठाकुर को पुनः राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हर्ष, महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार


समस्तीपुर। माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर को पुनः राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर समस्तीपुर सहित मिथिलांचल में खुशी की लहर है। इस अवसर पर बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ जदयू नेता महेश्वर हजारी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी हैं।
वरिष्ठ पत्रकार आर. के राय ने कहा कि रामनाथ ठाकुर का उम्मीदवार घोषित किए जाना उनके जनसेवा, राजनीतिक अनुभव और किसान हितों के प्रति समर्पण की स्वाभाविक स्वीकृति है। उन्होंने विश्वास जताया कि ठाकुर राज्यसभा में किसानों, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को पहले की तरह मजबूती से उठाते रहेंगे।
आनंद दृष्टि के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव व कृषि विशेषज्ञ आशीष आनंद ने कहा कि अति पिछ्डा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले रामनाथ ठाकुर का उम्मीदवार बनाए जाने से संगठन और सरकार दोनों मजबूत हो रहे हैं।


इधर, समस्तीपुर के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी रामनाथ ठाकुर को बधाई दी है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका पुनः उम्मीदवार बनाया जाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
समस्तीपुर के विभिन्न संगठनों में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि रामनाथ ठाकुर संसद के उच्च सदन में क्षेत्र और राज्य की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button