ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता प्रखंड के मड़ैया ओपी परिसर में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बताते चले की मड़ैया थाना के सब इंस्पेक्टर मो अख्तर की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति आयोजित की गई क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित होकर इस बैठक में भाग लिए वहीं प्रशासनिक दिशा निर्देश के अनुसार सब इंस्पेक्टर मो अख्तर ने बताया कि ईद एवं रामनवमी पर शांतिपूर्वक मनाने को लेकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।वहीं उपस्थित लोगों ने भी इस पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया वहीं रमजान खत्म होते ही अहले सुबह मड़ैया ईदगाह प्रांगण में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित होकर ईद का नमाज पढ़ते हैं जिसको लेकर मड़ैया पुलिस आलम बाजार सह ईदगाह तक चौकसी बनाए रखेंगे।वही रामनवमी पर्व चैती दुर्गा मेला को लेकर भी प्रशासनिक गतिविधि तेज रहेगी।

इस बैठक में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मो गयासुद्दीन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामबिलास शर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि मंटू शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मो इबरार, राजेश अग्रवाल, ,आनंद कुमार बिट्टू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, सतेंद्र सहनी,अजय मुनी,रणजीत सिंह,बैसा समिति खगेश कुमार, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर यादव,मो शहाबुद्दीन,कुंदन कुमार ,गौरव कुमार, गंगा शर्मा,मो फैसल, मो.जावेद, हाकिम यादव, देवरी सरपंच,कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की सहित इत्यादिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button