मधेपुरा में खुला इण्डियन ओवरसीज बैंक का शाखा, ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

मधेपुरा में खुला इण्डियन ओवरसीज बैंक का शाखा, ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
इण्डियन ओवरसीज बैंक की मधेपुरा शाखा का उ‌द्घाटन बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बिनोद कुमार रजक ने सोमवार को किया। शहर के मेन मार्केट में खोली गयी बैंक की शाखा मधेपुरा जिले में इण्डियन ओवरसीज बैंक की पहली शाखा है। उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मधेपुरा शाखा बिहार राज्य में बैंक की 74वीं शाखा है और शीघ्र ही राज्य में 12 और शाखायें खोलने की प्रक्रिया जारी है। बैंक राज्य के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी शाखायें खोल रहा है। राज्य में 750 से अधिक व्यवसाय सम्बाददाताओं के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बैंकिंग सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक कुमार विशाल ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मधेपुरा शाखा में परम्परागत बैंकिंग सुविधाओं के साथ- साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधायें, सरकार द्वारा प्रायोजित सभी प्रकार की ऋण और जमा सुविधायें उपलब्ध हैं। शाखा प्रबंधक अमित कुमार केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और शाखा में उत्तम ग्राहक-सेवा का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय से अमित कुमार, प्रभाकर मधुप, आदित्य नारायण वर्मा और मनीष कुमार, पूर्णिया शाखा से हनी प्रिया, विनोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button