तटवासी समाज न्यास द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन अभियान से सम्बद्ध प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संस्था सदस्य की समन्वय बैठक

तटवासी समाज न्यास द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन अभियान से सम्बद्ध प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संस्था सदस्य की समन्वय बैठक

जे टी न्यूज़

सहरसा : सहरसा जिला के सलखुआ एवं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बीआरसी भवन में T.S.N(तटवासी समाज न्यास) संस्था के द्वारा चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संस्था द्वारा अधिकृत सदस्यों की समन्वय मिटींग रखी गई। जिसमे सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरबिंद कुमार,डी ई ओ आयुष्मान रणबीर कुमार सिमरी बख्तियारपुर पीएचसी, सलखुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सबिता कुमारी , बीएफटी मनरेगा रबिन्द्र कुमार प्रखंड उत्प्रेरक सलखुआ पीएचसी श्याम कुमार एवं दोनों प्रखंड के चयनित गांव से आए हुए संस्था के अधिकृत सदस्यगण क्रमशः विजय राय,नवल मुखिया,फुलेन्द कुमार सिंह,विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, लक्ष्मी सादा,लाल मोहर पासवान, देवनारायण राम,समोली सादा, उमेश चौधरी आदि ने भाग लिए।

बैठक में संस्था के जिला समन्वयक हेमन्त कुमार सिंह के द्वारा संस्था के उद्देश्य एवं संस्था के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए अभियान को सफलता दिलाने में कार्यक्रम से सम्बद्ध पदाधिकारीयों से आधिकारिक सहयोग की मांग की गई जिसके पश्चात सभी अधिकारियों ने भी क्रमशः अपने संबोधन में समुचित अधिकारीक सहयोग प्रदान करने की बात कही। आयोजित इस कार्यक्रम को सफलता दिलाने में संस्था के दोनों प्रखंड समन्वयक कुमार बमबम एवम दिनेश प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button