मुंगेर विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन
मुंगेर विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन

मुंगेर ( बिहार)::मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर का आठवां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के ऑडिटोरियम में बुधवार को किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार, मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्र और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय मौजूद थे। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया गया- प्रथम सत्र में औपचारिक उद्घाटन एवं द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम का संचालन डॉ कृपाशंकर पांडे ने किया जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन बीआरएम कॉलेज के डॉ रामरेखा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुरुआत मंगलाचरण , दीप प्रज्ज्वलन एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ। उसके बाद अतिथियों का स्वागत शालॅ, मोमेंटो एवं बालवृक्ष से किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार ने प्रस्तुत किया। वर्तमान में विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियां की विस्तृत चर्चा की। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ घनश्याम राय ने संबोधन के दौरान कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय सीमित संसाधनों में बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

सकारात्मक प्रयास एवं ऊर्जा से मुंगेर विश्वविद्यालय को भविष्य में ऊंचाइयों तक पहुंचने का कार्य करेंगे। सीमित साधनों के बावजूद मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में पहचान बना रहा है। मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्र ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान नवाचार , शिक्षकों का समर्पण, छात्र-छात्राओं के सक्रिय योगदान, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के द्वारा होता है। मुंगेर विश्वविद्यालय इन सभी आयामों पर निरंतर कार्यरत रहेगा। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आठवां स्थापना दिवस से पूर्व पीजी विभागों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पद स्वीकृत के बाद पोस्टिंग की गई है। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं की पीजी विभाग अपने कार्यों के प्रति समर्पण एवं शोध कार्यों की बदौलत विश्वविद्यालय की पहचान स्थापित करने में योगदान करेंगे। विश्वविद्यालय में सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप इत्यादि का आयोजन होना चाहिए। इंटर यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय ने खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपना सक्रिय योगदान दिखाया है। किसी भी विश्वविद्यालय को केंद्रीय या राज्य सरकार से ग्रांट तभी प्राप्त होता है जब इंट्ररडिसीप्लिनरी प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाता है। उन्होंने शिक्षकों को इस कार्य हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए क्लास में 75% उपस्थित एवं ड्रेस कोड को अनिवार्य बताया। सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय को आगामी वर्षों में बेहतर करने के लिए उम्मीद जताया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सफल प्रतिभाग करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवक अभिजीत राज जो कोशी कॉलेज खगड़िया के हैं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मुंगेर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाव नृत्य, एकल नृत्य, झिझिया, गजल, गरबा, लोकगीत और होरी गीत की शानदार प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यालय कर्मी भारती कुमारी, सौरभ शांडिल्य, सपनी आदि का अहम योगदान रहा

इस समारोह में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष, सीनेट मेंबर, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और छात्र-छात्राएं, मीडिया कर्मी आदि मौजूद रहे।




