रामनवमी, ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

रामनवमी, ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

रामनवमी, ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

जे टी न्यूज, अंसार आलम, चौसा, मधेपुरा :
चौसा थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी और ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उदाकिशुनगंज के एसडीएम पंकज कुमार घोष ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था। इस दौरान पर्वों के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में बीडीओ सरीना आजाद, अपर थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी, थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। एसडीएम और बीडीओ ने उपस्थित लोगों को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।उन्होंने रामनवमी जुलूस और ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनुमंडल स्तर पर की गई प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। एसडीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी धार्मिक आयोजन शांति और सद्भाव के साथ संपन्न होंगे, जिसका श्रेय पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय को जाता है।एसडीएम ने बताया कि रामनवमी जुलूस और ईद पर्व के दौरान चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से पर्याप्त तैयारी की गई है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपेक्षित सहयोग की अपील भी की।इस अवसर पर याहिया सिद्दीकी, मनोवर आलम, सूर्यकुमार पटवे, नवलकिशोर जायसवाल, दिनेश शर्मा, आरिफ आलम, संतोष भगत, अबूसालेह सिद्दीकी, कुर्बान अली, संजय यादव, मुखिया प्रेमचंद्र शर्मा, राजकिशोर ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button