बेलो में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिखा अद्भुत संगम
बेलो में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिखा अद्भुत संगम

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
मधेपुरा जिले के बेलो गांव में राजद प्रदेश महासचिव डॉ. राकेश रोशन के आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पवित्र रमजान माह में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे इलाके में आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल बना दिया।
इफ्तार के समय रोजेदारों ने पूरे विधि-विधान के साथ रोजा खोला। इसके बाद देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और समाज की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस आयोजन में राजद के पूर्व विधायक अमित भारती, भाकपा के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राजद पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही मो. जैनुल, मो. मजलूम, मो. मोइद्दीन, मो. इस्राफील, मो. बाबुल खां, रविंद्र भारती, मो. शमशुल, हाफिज मो. नसीम और राजा कादिर सहित वार्ड संख्या 02 के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में मेजबान डॉ. राकेश रोशन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।


