बीएनएमयू सीनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रत्याशी प्रोफेसर मनोज भटनागर ने किया मतदाताओं से संपर्क
बीएनएमयू सीनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रत्याशी
प्रोफेसर मनोज भटनागर ने किया मतदाताओं से संपर्क

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है l नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं l इसी क्रम में कोटि सी के ओबीसी प्रत्याशी प्रोफेसर मनोज भटनागर ने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है l लगातार तीन दिनों से उनका ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है l इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ स्थानीय सीएम साइंस कॉलेज, आरपीएम डिग्री कॉलेज, केबी वुमेन कॉलेज जाकर मतदाताओं से मिले तथा अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया l शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा फूल माला से लाद दिया l उन्होंने कहा कि मैं सदा शिक्षकों के हित के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन से लोहा लिया है l चाहे सेवा
सामंजन का मामला हो, परीक्षक बनाने का मामला हो या फिर परीक्षकों की राशि भुगतान का मामला हो, मैं पीड़ितों का मदद करते या रहा हूं और भविष्य में भी करूंगा l मतदाताओं ने एक मत से उनके पक्ष में मतदान का वादा किया l प्रचार अभियान में
प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार,
प्रो. सूर्य ना०यादव, प्रो. अभय कुमार, प्रो. अरुण कुमार यादव,
प्रो. कैलाश मंडल, प्रो.रामचन्द्र यादव, प्रो. नरेश कुमार, प्रो.रामप्रवेश कुमार ,बलराम यादव, प्रोफेसर विनय कुमार समेत भारी संख्या में मतदाता मौजूद थे l

