प्रस्तावित जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
प्रस्तावित जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जे टी न्यूज़, ग्रेटर नोएडा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा प्रस्तावित जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी , संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह , राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री कुंवर बृजेश सिंह , प्रदेश महामंत्री मान्य श्री सुभाष यदुवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र शिशोदिया , पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एम एल सी श्रीचन्द शर्मा एम एल सी नरेन्द्र भाटी विधायक तेजपाल एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए ।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है जिसका उद्घाटन विश्व के सबसे बड़े नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे उद्घाटन समारोह के साथ एक विशाल ऐतिहासिक (दो लाख से अधिक)जनसभा को भी संबोधित करेंगे यह ऐतिहासिक अवसर देश प्रदेश और क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक होगा इस एयरपोर्ट से विकास व राष्ट्र निर्माण 2047 विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा हम सब कार्यकर्ताओं को सभी के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को व्यवस्थित सफल एवं भव्य बनाना है । संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भाई साहब ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन लोकार्पण 28 मार्च को होगा उसके साथ एक जनसभा होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा जनसभा को हम सभी कार्यकर्ताओं ने देव तुल्य जनता के साथ मिलकर दिव्य व भव्य आयोजन करना है उसके लिए बूथ स्तर तक मजबूत मंच तैयार कर सभी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी जी ने कहा गाँव गाँव प्रचार प्रसार आमंत्रण टोली बस प्रमुख तैयार कर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को काम करने का संकल्प लें । क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा विशाल जनसभा ऐतिहासिक होगी उसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गईं हैं मोदी योगी को देखने सुनने की उत्सुकता उत्साह हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से क्षेत्र में औद्योगिकरण का विकास होगा ती यहाँ के लोगों को रोज़गार मिलेगा क्षेत्र की जनता प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिये तैयार है ।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे उनका मार्गदर्शन हम सब को प्राप्त होगा और उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे जनसभा में क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर भाग लेंगे जनसभा ऐतिहासिक होगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व राज्य सभा सांसद कांता कर्दम जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर मान सिंह गोस्वामी सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह विधायक मीनाक्षी सिंह मांट विधायक प्रदीप चौधरी लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान बुलंदशहर अध्यक्ष विकाश चौहान गाज़ियाबाद अध्यक्ष मयंक गोयल आशीष वत्स प्रणीत भाटी वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र भाटी धर्मन्द्र कोरी दीपक भारद्वाज अरुण प्रधान विकास चौधरी कर्मवीर आर्य पवन रावल पवन नागर राज नागर रजनी तोमर चंद्रमणि भारद्वाज आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



