हर हाल में चाक- चौबंद रखें सुरक्षा व्यवस्था : डीएम अहले सुबह डीएम व एसपी ने मंडल कारा में की छापेमारी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हर हाल में चाक- चौबंद रखें सुरक्षा
व्यवस्था : डीएम
अहले सुबह डीएम व एसपी ने मंडल कारा में की छापेमारी
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उदाकिशुनगंज कारा में भी
पदाधिकारियों ने की छापेमारी
नहीं मिली आपत्तिजनक सामग्री

जे टी न्यूज, मधेपुरा :
जिले में विधि-व्यवस्था एवं कारा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार पूर्वाह्न 4:50 बजे से 5:38 बजे तक डीएम अभिषेक रंजन एवं एसपी संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा, मधेपुरा में छापेमारी की गई।
छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी,मधेपुरा ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा,अन्य पदाधिकारी एवं जिला पुलिस बल के 51 जवान शामिल थे।
इस दौरान कारा परिसर के विभिन्न पुरुष एवं महिला वार्डों, बैरकों एवं सीसीटीवी का सघन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई।
तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक /प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई तथा सीसीटीवी कैमरा कार्यशील पाया गया।
इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,उदाकिशुनगंज द्वारा भी मंडल कारा, उदाकिशुनगंज का अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सघन छापेमारी की गई। मंडल कारा,उदाकिशनगंज में भी छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक /प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई ।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कारा में सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में चाक-चौबंद रखी जाए तथा नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं तलाशी अभियान जारी रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


