जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का किया समीक्षा, कार्यो में तेजी लाने का निर्देश

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का किया समीक्षा, कार्यो में तेजी लाने का निर्देश

जे टी न्यूज, मधुबनी:
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने देर शाम समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं , संबंधित बैंक मैनेजर आदि के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत अब तक हुए कार्यों, लाभुकों के चयन, सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक शीघ्रता से पहुंचाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के क्रम में योजना के ऑपरेटिंग मैकेनिज्म (Operating Mechanism) पर भी विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवेदन से लेकर स्वीकृति, इंस्टॉलेशन एवं सब्सिडी वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बिजली बिल में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को योजना के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाय, लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए, नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने सहित कई आवश्यक निदेश दिया।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि जिला इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी बन सके।


जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, अतः सभी संबंधित अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निदेश दिया कि अगले बुधवार 22 अप्रैल को जयनगर, झंझारपुर, मधुबनी में कैम्प लगाकर अधिक-से-अधिक आवेदन प्राप्त करें। कैम्प में संबंधित बैंकों के पदाधिकारियों को भी उपस्थित रहने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि पोर्टल में लंबित आवेदन के आलोक में संबंधित आवेदकों से संपर्क कर संबंधित बैंक से समन्यवय कर निष्पादन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक भी ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह ध्यान रखे कि कोई भी आवेदन अनावश्यक कारणों से अस्वीकृत नही हो।
लगाइए ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट और पाइए बिजली बिल में बड़ी बचत।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी का लाभ उठाएं:
1–2 kW पर ₹30,000 प्रति kW
3 kW या अधिक पर ₹78,000 तक की सब्सिडी
स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ाएं कदम*

आज ही आवेदन करें: www.pmsuryaghar.gov.in बैठक में पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार, एलडीएम, तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button