अपने-अपने विभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करें आईटी प्रबंधक : डीएम

आईटी कार्यों की समीक्षा बैठक: डिजिटल प्रणाली सुदृढ़ करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

 

अपने-अपने विभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करें आईटी प्रबंधक : डीएम

आईटी कार्यों की समीक्षा बैठक: डिजिटल प्रणाली सुदृढ़ करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

जे टी न्यूज, मधेपुरा :


जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में आईटी प्रबंधकों, आईटी सहायकों तथा विभिन्न विभागों में पदस्थापित कार्यपालक सहायकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्थापना उप समाहर्ता शंकर शरण एवं आईटी मैनेजर तरुण कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा आईटी से जुड़े विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा प्रशासनिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी एवं व्यापक उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आईटी प्रबंधक एवं सहायक अपने-अपने विभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यपालक सहायकों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, समन्वय बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button