बिlहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बिlहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक स्थित बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।
झंडोत्तोलन समारोह में पत्रकार राज कुमार राय, रमेश शंकर राय, मोहन कुमार मंगलम्, जहांगीर आलम, प्रमोद प्रभाकर, तनवीर आलम तन्हा, मो. नसीम, उषित चंद लाल, मो. मंजरूल जमील, प्रवीण कुमार सिन्हा, मो. अफरोज आलम, खुर्शीद आलम, रौशन मिश्रा और दीप्ति झा के अलावा पूर्व पार्षद मनोज जायसवाल, साहित्यकार विनय कृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता हरिहर प्रसाद, राजन चन्द्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Related Articles

Back to top button