नेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
नेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: नेशनल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। राधिमा, आदित्य, तोशिता, प्रज्ञा, प्रकृति, अहाना, नव्या, सैशिति, माही, आरोही, अनन्या, सरस्वती, उत्कर्ष, ईशान एवं नमन सहित अनेक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कई बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता रही। कक्षा 8 के विद्यार्थियों राशि प्रियदर्शिनी, सोनू कुमार, आदित्य राज, आदित्य, फैज़ल बेग, मनु कुमार, आदर्श राज एवं दिलशान तथा कक्षा 9 के निरंजन, आदित्य धनराज एवं मुबारक ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के उत्साह और उमंग ने पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अवनि शर्मा, ऋतिक कुमार, चंदन सिन्हा, बिजेश्वर कुमार, सार्तिया कुमारी, अंजू कुमारी, ज्योति कुमारी, आर्या कुमारी, प्रिंस कुमार, राजीव कुमार, संजीत कुमार, अमन कुमार, अमलेंदु कुमार, अर्चना कुमारी एवं श्वेता कुमारी ने कार्यक्रम की तैयारियों, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. जे. के. शर्मा एवं प्रधानाचार्या कुमारी रीना शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों को बधाई दी तथा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


