मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर :प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम भारत स्काउट एंड गाइड के शिक्षक विमल कुमार साह के नेतृत्व में कलर पार्टी के द्वारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल को बैंड की धुन पर ध्वजारोहण स्थल तक लाया गया।यहां पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाने के बाद प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी एवं राष्ट्रगान के बाद बच्चों ने महापुरुषों के सम्मान में गगन चुंबी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं महिपाल ने अपने ओजस्वी भाषण में राष्ट्र के वीर सपूतों को नमन करते हुए सुनहरे भविष्य के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।तदोपरांत सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश साह एवं रामकुमार सिंह ने भी बच्चों को अपने जीवन में नित्य नवीन चीजों को सीखने की अपील की।छात्रा नीरू एवं साथी के द्वारा झंडा गीत एवं आरुषि के द्वारा राष्ट्रीय गीत का सस्वर गायन किया गया।

फिर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर को मोमेंटो और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि मध्य विद्यालय के वर्ग प्रथम से अष्टम तक में सर्वाधिक उपस्थित लाने वाले छात्र छात्रा को प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रसाद वितरण के उपरांत सामाजिक कार्यकर्त्ता भोला प्रसाद गुप्ता कानू के द्वारा परिसर में लीची के पौधा का रोपण किया गया। मौके पर दोनों विद्यालय के बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब, इको क्लब, विद्यालय शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंध समित के सदस्य, शिक्षक शिक्षिका,शिक्षा सेवा कैलाश सदा,अमरजीत कुमार आदि ने भरपूर सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button