दिल्ली से बिहारियों के पलायन पर गरमाई सियासत, बिहार भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल को कहा राक्षस…।

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा बोला हमला...।

पटना

पटना::- दिल्ली से बिहारियों के लगातार पलायन को लेकर अब सियासत जोर पकड़ने लगा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है। जायसवाल ने केजरीवाल को राक्षसी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति बताते हुए कहा है कि वह साजिश के तहत दिल्ली से बिहारियों को पलायन होने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक सोची-समझी साजिश के तहत गरीब तबके के बिहारियों के बीच अफवाह फैलाई।

लोगों को यह बताया गया कि आनंद विहार से एक हजार से ज्यादा बसें उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी। लॉक डाउन की वजह से घरों में कैद और रोजगार से हाथ धो चुके गरीब तबके के लोग इस उम्मीद में आनंद विहार और गाजीपुर के लिए निकल पड़े कि शायद वह अपने घर पहुंच जाएं।

अरविंद केजरीवाल अगर चाहते तो हालात को काबू में रखा जा सकता था लेकिन उन्होंने जान बूझकर पलायन शुरू कराया।

केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों के भड़काने पर ही दिल्ली से लगभग एक लाख लोग दूसरी जगह पर जाने को बेताब हो गए।नतीजा यह निकला कि लॉक डाउन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और दिल्ली में इन्फेक्शन फैलने का खतरा और ज्यादा प्रबल हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली से निकलकर लोग उत्तर प्रदेश या बिहार जाएंगे तो वहां हर गांव में संक्रमण फैल सकता है।

कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा फैला तो केजरीवाल और प्रियंका गांधी जैसे लोग यही सवाल उठाएंगे कि लॉक डाउन का क्या फायदा हुआ? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगाह किया है कि अगर भारत में कोरोना वायरस फैल गया तो जंगल में ना लकड़ियां बचेगी और ना ही किसी के लिए दो गज जमीन।

आर.के.राय/ठाकुर वरुण कुमार।✍️

Related Articles

Back to top button