रौशन का शव घर पहुंचते हीं परिजनो में मचा कोहराम। मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में पचगछिया टोला के पास स्थित धर्मकाटा पर हुई घटना।
रौशन का शव घर पहुंचते हीं परिजनो में मचा कोहराम। मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में पचगछिया टोला के पास स्थित धर्मकाटा पर हुई घटना।
प्रेमिका से फोन पर बातचीत के दौरान हुई अनबन युवक ने फंदे से लटक कर की ख़ुदकुशी।
जे टी न्यूज, मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में पचगछिया टोला के पास स्थित एक धर्मकाटा में गुरुवार की रात करीब दस बजे युवक ने फंदे से लटक कर ख़ुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक की शिनाख्त कर परिजनो से पूछताछ किया और धर्मकाटा मालिक से उनके बारे में जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आखिर किस कारण से युवक आत्महत्या किया है। पुलिस उसकी गहन जांच कर रही है। मौके से पुलिस ने उक्त युवक का मोबाइल फोन ले गया। मृतक युवक रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड पांच भेलाही गांव निवासी अजय यादव के मंझले पुत्र रौशन कुमार (22) वर्ष है। रौशन लगभग आठ माह से धर्मकाटा पर नौकरी करते थे। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मातमी माहौल गमगीन है।
करीब तीन माह से रौशन के साथ
रह रहे उनके ममेरा भाई निपून कुमार ने बताया कि हम नीचे में पढ़ाई कर रहे थे। रौशन किसी से बातचीत करते हुए छत पर चले गए। काफी देर बाद भी वे नीचे नहीं आए, बाहर खड़ी बाइक को अंदर करने के लिए रौशन को अवाज दिये। लेकिन कुछ जबाव नहीं दिया। जब छत पर गए तो देखा कि रौशन बिम्ब में रस्सी लगा कर फंदे से लटका हुआ था। जोर जोर से हल्ला भी किये लेकिन कोई वहां नहीं था। किसी तरह रौशन को रस्सी खोलकर नीचे किये। लेकिन वे दम तौर दिये थे। रौशन के बड़े भाई और धर्मकाटा ओनर को फोन कर सूचना दिये। इस दौरान रौशन के मोबाइल फोन पर ‘माय जान’ नाम से किसी लड़की का लगातार फोन आ रहा था। ऐसा प्रतित हो रहा है कि लड़की से बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर अनबन हुआ और रौशन खुदकुशी का रास्ता चुन लिया।
धर्मकाटा के ओनर सज्जन पौदार ने बताया कि घटना की जानकारी रौशन के साथ रह रहे उनके ममेरे भाई ने दिया। बताया कि धर्मकाटा भवन के दूसरे मंजिल की अर्धनिर्मित दिवार के
बिम्ब में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलते हीं तुरंत पुलिस को सूचना दिया। रौशन लगभग आठ माह पूर्व से धर्मकाटा पर नौकरी करते थे। पता नही ऐसा क्यो कर लिया। रौशन का मोबाइल फोन खोल सकता है आत्महत्या का राज। इधर घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है। लेकिन रौशन के मोबाइल फोन खंगालने से आत्महत्या का राज खुल सकता है। हालांकि सरेआम चर्चा हो रहा है कि प्रेमिका से फोन पर अनबन होने के बाद रौशन ने ख़ुदकुशी को अंजाम दिया है।
वही कमाऊ पुत्र के मौत से माता पिता सहित परिजनो में कोहराम मच गया है। गाँव का माहौल गमगीन है।

थाना प्रभारी नुरुल हक ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतित हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।



