सहकारिता के मुद्दों पर पटना में मंथन, रमेश चंद्र चौबे से किसान सेल अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे की खास मुलाकात समसामयिक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत किसानों और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर रहा फोकस
सहकारिता के मुद्दों पर पटना में मंथन, रमेश चंद्र चौबे से किसान सेल अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे की खास मुलाकात
समसामयिक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत किसानों और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर रहा फोकस

जे टी न्यूज़, (एन बाबा) कोचस(रोहतास) : बिहार राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय,पटना में शुक्रवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष सह सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे से जिला कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान सहकारिता क्षेत्र की वर्तमान स्थिति,किसानों से जुड़े विषयों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों के बीच हुई बातचीत में सहकारी बैंकों की भूमिका और किसानों तक बैंकिंग एवं सहकारी सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान रमेश चंद्र चौबे ने सहकारिता क्षेत्र को किसानों और ग्रामीण समाज की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं जिला कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने किसानों की समस्याओं एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े समसामयिक मुद्दों को प्रमुखता से रखा

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सहकारी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर हुई यह मुलाकात राजनीतिक एवं सहकारिता क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी रही। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को क्षेत्र के किसानों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


