बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा किसानों को गुमराह करना बंद करें
गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा किसानों को गुमराह करना बंद करें
गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे

जे टी न्यूज, बेतिया: चीनी मिल मालिकों तथा सरकार की मिली भगत से हुई चीनी के दामों में भारी बढ़ोतरी जो देश की जनता को लूट रहा है।उस लूट पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा खुशी जाहिर करते हुए किसानों का फायदा बतला रहे हैं।
तो दूसरी तरफ बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को चीनी के दामों में हुई वृद्धि से किसानों तथा जनता के ऊपर किसी प्रकार का बोझ बढ़ता नहीं दिखता।क्योंकि शुगर जैसी बीमारी से पीड़ित जनता चीनी खाती ही नहीं है।
अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के पूर्व महासचिव नंदकिशोर शुक्ल एवं वित्त सचिव तथा बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बिहार सरकार के मंत्री द्वय विजय कुमार सिन्हा तथा श्रवण कुमार के इस गैर जिम्मेदाराना बयान का तीखी आलोचना करते हुए बताया कि गन्ना के दामों में वृद्धि होने से किसानों को लाभ मिलेगा।जो सरकार किसानों को लाभ देना नहीं चाहती है।

उन्होंने चेतावनी दिया है कि बिहार सरकार जनता के बीच गलत बयानी से बाज आवे। चीनी के दाम में हुई वृद्धि को अविलंब वापस ले तथा गन्ना का मूल्य 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे।