बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित


जे टी न्यूज़, राजगीर, नालंदा : स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, नालंदा स्थित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती आर. मलर विजी, आईपीएस, एडीजी सह निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, विशिष्ट अतिथि श्री अभय लाल, आईपीएस, डीआईजी सह उपनिदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, तथा विशेष अतिथि श्री लाल मणि यादव, आईपीएस, एसपी प्रशासन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान के नेतृत्व में किया गया।

समारोह के दौरान दो स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

6-दिवसीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कोर्स बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर स्थित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल में आयोजित 6-दिवसीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कोर्स में कुल 14 प्रतिभागियों ने निर्धारित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह कोर्स 10 मार्च से 21 मई 2026 के दौरान आयोजित किया गया था। सफल 14 प्रतिभागियों के नामः अनिश कुमार, किरण कुमारी, शुभम राज महर्षि, अंकिता कुमारी, नगमा कुमारी, फुल कुमारी, रनिश कुमार पांडे, सोनू कुमार, शिव शंकर कुमार, शशि कुमार, नवीन कुमार, अनूप कुमार सिंह, अनुरागिनी कुमारी, अभिषेक कुमार। सभी सफल प्रतिभागियों को Certificate of Completion प्रदान किया गया।

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कोर्स 24 फरवरी 2026 को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर स्थित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल में आयोजित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कोर्स के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर बिहार क्लाइम्बिंग टीम के दो खिलाड़ियों बिट्टू कुमार एवं अभिषेक कुमार भी समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर सैयद अबादुर रहमान, सचिव, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं प्रथम बिहार राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबर ने कहा कि एसोसिएशन बिहार में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने तथा युवाओं और खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में स्थापित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सभी सफल प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button