मजदूरों के पसीने को सलाम: विकास के असली शिल्पकारों को विजय मंडल का नमन जे टी न्यूज, सिकटी:
मजदूरों के पसीने को सलाम: विकास के असली शिल्पकारों को विजय मंडल का नमन
जे टी न्यूज, सिकटी:

मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक वर्ग के योगदान को नमन करते हुए बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि देश की प्रगति की असली नींव श्रमिकों की मेहनत और समर्पण पर टिकी है।
उन्होंने सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण ही समाज और राष्ट्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
विजय मंडल ने कहा, “मजदूर केवल श्रमिक नहीं, बल्कि विकास के असली निर्माता हैं। इनके बिना किसी भी देश की तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती।”
उन्होंने समाज से अपील की कि श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और बेहतर जीवन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया जाए, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित व सम्मानजनक बन सके।
मजदूर दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस श्रम शक्ति का उत्सव है जो देश की हर ईंट में अपनी मेहनत जोड़कर भारत को मजबूत बनाती है।

