ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अस्थमा एवं आहार प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अस्थमा एवं आहार प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज़, दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग द्वारा आज “अस्थमा एवं उसका आहार प्रबंधन” विषय पर एक ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Google Meet के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ दिव्या रानी हांसदा ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्री अग्रसेन पी.जी. गर्ल्स कॉलेज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की प्रोफेसर अनीता सिंह रहीं। प्रो. सिंह ने अस्थमा के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय एवं संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “सही आहार और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अस्थमा को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। विटामिन-सी, ओमेगा-3 और एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए।” कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य डॉ प्रगति ने किया। अंत में डॉ प्राची मरवाहा ने मुख्य वक्ता, अध्यक्ष एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग की सदस्य डॉ उषा झा, प्रीति पीटर, सुषमा गुप्ता सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण एवं गृह विज्ञान विभाग के लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ दिव्या रानी हांसदा ने कहा कि _“स्वास्थ्य जागरूकता ही रोग निवारण की पहली सीढ़ी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।” उक्त कार्यक्रम अत्यंत ही ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

Related Articles

Back to top button