धान -अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।
धान -अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।
जेटीन्यूज़
आर.के राय

समस्तीपुर: सोमवार को धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO), सभी राइस मिलर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिप्राप्ति से संबंधित प्रगति का विस्तार से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मिलरों को सख्त निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिनांक 31 मई 2026 तक शत-प्रतिशत CMR (Custom Milled Rice) राज्य खाद्य निगम के गोदामों में अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में धान अधिप्राप्ति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया।
