सामर्थ्य पोर्टल फ्री होने के बावजूद अधिक शुल्क पर सवाल, आंदोलन की चेतावनी
सामर्थ्य पोर्टल फ्री होने के बावजूद अधिक शुल्क पर सवाल, आंदोलन की चेतावनी

जे टी न्यूज़, पूर्णिया : सीमांचल के में स्नातक (UG) नामांकन आवेदन शुल्क को लेकर छात्रों के बीच असंतोष गहराता जा रहा है। छात्र संगठन एसएसएआई (स्टूडेंट विंग ऑफ ) ने शुल्क में भारी कटौती की मांग उठाई है।
एसएसएआई पूर्णिया के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की आर्थिक स्थिति की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्र 2025–29 में संगठन के धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये से घटाकर 300 रुपये किया था। उस समय कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने आश्वासन दिया था कि आगामी सत्र 2026–30 में सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को भी राहत दी जाएगी।
बिस्मिल ने सवाल उठाया कि जब नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से पूरी की जा रही है, जो केंद्र सरकार का निःशुल्क प्लेटफॉर्म है, तो फिर 600 रुपये आवेदन शुल्क लेना अनुचित है। उन्होंने इसे सीमांचल के गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया।
तुलनात्मक उदाहरण देते हुए उन्होंने का जिक्र किया, जहां UG नामांकन आवेदन शुल्क मात्र 200 रुपये है। ऐसे में पूर्णिया विश्वविद्यालय को भी शुल्क घटाकर 200 रुपये करना चाहिए, जिससे क्षेत्र के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिल सके।
एसएसएआई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शुल्क में कटौती नहीं की गई, तो संगठन व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की इस मांग पर क्या रुख अपनाता है।

