माकपा ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

माकपा ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

जे टी न्यूज़, विभूतिपुर (समस्तीपुर): भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम भुसवर शाखा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।मौके पर एक ।सभा हुई जिसकी अध्यक्षता राजकुमार निराला ने किया।सभा को साथी दिनेश पासवान,राजेंद्र मालाकार,अवनीश कुमार आदि संबोधन किया।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कॉमरेड विश्वनाथ महतो ने कहा कि आज तक मोदी जी इतना झूठा प्रधानमंत्री देश को कभी नहीं मिला था।प्रत्येक नागरिक को 14 लाख का वादा, 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने जैसा झूठा वादा का उदाहरण है।ये हमेशा बराबर झूठ बोलने का कार्यक्रम करते रहते हैं।

यह सरकार नेपाल की तरह काम कर रहा है।यह चुनाव प्रणाली को बदल करके खत्म करने की साजिश रच रहा है।इस सरकार का बराबर किसान विरोधी कार्यक्रम चलते रहता है।यह कॉर्पोरेट घराने को मदद करने का काम करता है आज चार लेबर कोड के जरिए मजदूर वर्ग को टारगेट कर रहा है। आज किसानों को उचित मूल पर खाद नहीं मिल पा रहा है युवा बेरोजगार होकर दर-दर भटक रहे हैं।छात्रों के लिए नई शिक्षा नीति अभिशाप बनकर उभर रही है।महिला सम्मान के नाम पर महिलाओं के साथ हत्या और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है।महात्मा गांधी के नाम पर चल रहे मनरेगा कानून को समाप्त कर दिया है।इसीलिए यह पूरी तरह से झूठ और निकम्मा प्रधानमंत्री है। इसीलिए इस पुतला दान के माध्यम से हम उनको आगे करना चाहते हैं समय रहते संभल जाए नहीं तो आने वाले दिनों में इनका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मौके पर विजय कुमार ब्रह्मदेव पासवान ब्रह्मदेव महतो रामचंद्र महतो राम प्रकाश महतो राजाराम रघुवीर कुमार चंद्रदेव महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button