फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद को लेकर कार्यकर्त्ताओं में गजब है उत्साह: अनुराधा कुमारी कुशवाहा
बेलदौर और चौथम प्रखंड जदयू की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया संवाद ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद को लेकर कार्यकर्त्ताओं में गजब है उत्साह: अनुराधा कुमारी कुशवाहा
बेलदौर और चौथम प्रखंड जदयू की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया संवाद ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

जे टी न्यूज, बेलदौर/चौथम:
आगामी 09 सितम्बर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में जदयू का फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बेलदौर और चौथम प्रखंड स्तरीय बैठक में शामिल हुई। बेलदौर में प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा तथा चौथम में प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के जोरदार उपस्थिति के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने नौ सितंबर को बछौता के शारदा फार्म हाउस में आयोजित होने वाले फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आप तमाम कार्यकर्ताओं को जमजूट कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उक्त संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पहुंचेंगे।
जदयू जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा तथा चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मौके पर पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मन्टून,सावन कुमार बंटी,राका सहाय, निर्मला कुमारी, राजेश कुमार सिंह, आनंदी सिंह,ऋषभ कुमार, उपेन्द्र सिंह,गुरूदेव सिंह, धर्मराज पासवान, भिखारी सदा,नरेश कुमार सिंह, देवेन्द्र चौरसिया, मालिक प्रसाद सिंह, शिवशंकर सिंह,रोशन कुमार, बिजली शर्मा,नीलम कुमारी,उर्मिला देवी, वन्दना भारती, सुमित कुमार,कौशल कुमार, चन्द्रशेखर प्रसाद नागर एवं अखिलेश सिंह आदि जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।




