बिहार राज्य किसान सभा की बैरिया अंचल कौसिल की बैठक काशी साह की अध्यक्षता में हुई

बिहार राज्य किसान सभा की बैरिया अंचल कौसिल की बैठक काशी साह की अध्यक्षता में हुई


जे टी न्यूज़, बेतिया : बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था का झूठा शब्जबाग दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कंगाल बना दिया है।देश में पैदा होने वाला एक बच्चा लाखों रुपए का कर्ज लेकर पैदा हो रहा है। अपने भाषणों में महिलाओं के मंगलसूत्र को विपक्ष द्वारा छीन लेने की बात करने वाले प्रधानमंत्री विधान सभा चुनाव के बाद महिलाओं को मंगलसूत्र बनवाने से रोक रहे हैं।विधान सभा चुनाव में लाखों करोड़ का पेट्रोल,डीजल पानी की तरह बहाने वाले मोदी आम जनता को गाड़ी चलाने से रोक रहे हैं।सोमनाथ मंदिर में शिव लोक जाने के लिए व्यक्तिगत पूजा अर्चना करने वाले प्रधानमंत्री देश विदेश के सारे टेलीविजन के सामने पूजा समाप्ति तक दिख रहे हैं।हेलीकॉप्टरों से फुल और गुलाल छिटे जा रहे हैं।इतना ही नहीं सैनिक विमानों से करतब करा रहे हैं।जो देश की संपत्ति को खुद लुटा रहा है।वह जनता को सोना नहीं खरीदने का नसीहत दे रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मई को किसान सभा का बैरिया अंचल सम्मेलन लौकरिया में कराया जाएगा।जिसमें गोरखपुर सिलीगुड़ी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के किसान हित में बनने देने पर विचार होगा।बैठक में अंचल मंत्री सुनील यादव,संजय राव,हरिशंकर यादव,अशर्फी पटेल अभिषेक राव,बिपिन बिहारी राव आदि ने अपने विचारों को रखा।

Related Articles

Back to top button