समस्तीपुर के जाने-माने पत्रकार हरेश्वर दादा की मौत पर शोक की लहर जेटी न्यूज

समस्तीपुर के जाने-माने पत्रकार हरेश्वर दादा की मौत पर शोक की लहर
जेटी न्यूज

 

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण -एनडीटीवी के तेजतर्रार पत्रकार व समस्तीपुर निवासी सह प्रति ऋत्विक विशेश्वर दादा के पुत्र हरेश्वर दादा की मौत की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों एवं ठाकुर भक्तों में शोक की लहर दौड़ने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार हरेश्वर दादा को किडनी की समस्या थी। जिसका इलाज विगत कुछ महीने से दिल्ली एम्स में चल रहा था। जिसमें हरेश्वर दादा जिंदगी का जंग हार गए। हरेश्वर दादा अपने पीछे वृद्ध माता- पिता, पत्नी व बच्चे को रोते बिलखते इस दुनिया से चल बसे। इनकी मौत पर शोक व्यक्त करने वालों में ठाकुर जी के पवित्र पंजाधारी व सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया, सह प्रति ऋत्विक अनंत कुमार झा,सह प्रति ऋत्विक राज किशोर सिंह, सह प्रति ऋत्विक पुरुषोत्तम शर्मा, सह प्रति ऋत्विक ओम प्रकाश शर्मा,सह प्रति ऋत्विक राम लखन शर्मा, सह प्रति ऋत्विक प्रमोद शरण, सह प्रति ऋत्विक पंडित बृजेश तिवारी, अनिल कुमार कर्ण, राम किशोर दा, दु:खहरण दा,पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद, जगदीश प्रसाद, राजेश साह,एम के मिशन आवासीय विद्यालय भलुवहिंया रामगढ़वा के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा, संजय कुमार दास, कस्तूरबा प्लस टू उच्च विद्यालय रक्सौल के प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ओझा,विभाष कुमार ओझा, नृपेंद्र कुमार ओझा, रामजीत पासवान, शिक्षक राकेश कुमार, ज्योति नारायण शर्मा, संजय कुमार गुप्ता, शिक्षक संतोष कुमार सिंह तथा प्रमोद कार्ण सहित अन्य ठाकुर भक्त शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button