सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेगूसराय का 12वीं कक्षा का का परीक्षाफल प्रकाशित, हुआ ।
सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेगूसराय का 12वीं कक्षा का का परीक्षाफल प्रकाशित, हुआ ।
बच्चों के सराहनीय सफलता से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल।
जेटी न्यूज़

बेगूसराय: सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय का 12वीं कक्षा का सत्र परीक्षाफल प्रकाशित
हुआ । बच्चों के इस सराहनीय सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी का वातावरण रहा। अदिति सिंह 94.40% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। वही नितिन कुमार तथा ऋषि राज 88.60% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे । अहाना कुमारी 82.80% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर तथा 82.40% अंक प्राप्त कर रिया कुमारी चौथे स्थान पर रही। वहीं आदित्य आनंद ने 80.80% अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया । विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
बच्चों की इस सफलता पर सचिव अमिताभ जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि बच्चों की यह अभूतपूर्व सफलता बच्चों एवं शिक्षकों की कठिन मेहनत तथा अभिभावकों के सकारात्मक सोच का परिणाम है । जीवन में इसी तरह आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

शैक्षणिक निदेशिका महोदय तथा प्राचार्य ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस बदलते समय में इन बच्चों ने जो अपनी सफलता का परचम लहराया है वह भविष्य में आने वाले बच्चों में भी आशा का संचार करेगा। उन्होंने सभी बच्चों अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दिया ।


