जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं परिवादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त परिवादों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारीगण को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों में विशेष तत्परता बरती जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।


