प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में वर्ग वार कहानी वाचन,नुक्कड़ नाटक मंचन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन समारोह पूर्वक भारतीय भाषा समर कैंप के पंचम दिवस पर किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास,सांस्कृतिक समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन विद्यालय में किया जा रहा है। इसके प्रभावी संचालन हेतु डाइट पूसा को नोडल संस्था बनाया गया है ,जिसमें व्याख्याता मयूराक्षी मृणाल को नोडल विशेषज्ञ बनाया गया है।विद्यालय में शिक्षिका विभा कुमारी के निर्देशन में सच्ची दोस्ती नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन, खुशबू राय के निर्देशन ने नृत्य, विमला कुमारी के निर्देशन में गायन और वादन,बीबी शकीला रहमान की देखरेख में कहानी वाचन सफलतापूर्वक कराया गयाl

भाषा हमारी पहचान संस्कृति हमारी शान थीम पर आधारित भारतीय भाषा समर कैंप के विद्यालय में विधिवत संचालन से छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया।इससे बच्चों में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी हुई, खासकर बालिकाओं का स्वस्फूर्त प्रदर्शन काफी रोमांचक रहा मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, मो. सादुल्लाह, कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार, शिक्षा सेवक कैलाश सदा,यूथ क्लब, बाल संसद, मीना मंच के सदस्यों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button