कॉमरेड फूलन देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
कॉमरेड फूलन देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, खगड़िया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेमथा शाखा की बैठक कॉमरेड फूलन देवी की अध्यक्षता में , कॉमरेड सिकंदर मंडल उर्फ पकौरी मंडल के दरबजा पर 19 ,5 ,2026 सम्पन्न हुआ। बैठक अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने संबोधित करते हुए कहा की जनता की विभिन्न सबालों को लेकर 25 , 5 , 2026 को खगड़िया जिला पदा धिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना में अधिक से अधिक संख्या में परबत्ता अंचल से लोग भाग लेंगे इस लिए पूरे अंचल के 22 शाखाओ की बैठक कर योजना बध्ध तरीके से संगठित होकर खगड़िया जाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी ने गल्ला संग्रह कर कम से कम 50 कुंटल अनाज के फैसले के आलोक मे तेमथा शाखा से दो कुंटल गल्ला अंचल केंद्र को देने की गारण्टी लिया है। बैठक में शाखा मंत्री सदानंद शर्मा, मनोज दास, बिट्टू मिश्रा,, सिकंदर मंडल उपस्थित थे।




