16 हजार पौधों की तैयारी, मुफ्त पौध वितरण से किसानों में उत्साह
कृषि सलाहकारों ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
16 हजार पौधों की तैयारी, मुफ्त पौध वितरण से किसानों में उत्साह
कृषि सलाहकारों ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : बढ़ती गर्मी, पर्यावरण संकट और हरियाली संरक्षण को लेकर समस्तीपुर में शुरू किया गया “हरियाली समस्तीपुर अभियान” अब व्यापक जनभागीदारी की ओर बढ़ रहा है। समाजसेवी मुकेश राय के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को जिला स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय, जितवारपुर समस्तीपुर के सभागार में आनंद दृष्टि एवं संकल्पतरु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण किसान बैठक आयोजित की गई।
अभियान के प्रथम चरण में समस्तीपुर प्रखंड का चयन किया गया है। इससे पूर्व समस्तीपुर प्रखंड के धर्मपुर ग्राम स्थित पुस्तकालय परिसर में मुकेश राय की अध्यक्षता में एक प्रारंभिक बैठक आयोजित कर अभियान की रूपरेखा तय की गई थी। रविवार को आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में किसान, कृषि सलाहकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में समस्तीपुर कृषि सलाहकार सुधीर कुमार केव्स निजामत, धर्मनाथ राय जितवारपुर चौथ, संदीप कुमार हकीमाबाद, शिवनारायण राय जितवारपुर निजामत, कृष्ण कुमार मोहनपुर, धीरेंद्र कुमार हरपुर एलैथ, जटाशंकर प्रसाद मोरदीवा, विजय कुमार छतौना, संतोष कुमार चकनूर एवं मनोज कुमार बिशनपुर सहित कई कृषि सलाहकार उपस्थित रहे। कृषि सलाहकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए इस प्रकार के अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने संस्थाओं को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा किसानों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की।

बैठक में करीब 100 किसानों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों में विनोद राय, निरंजन कुमार ठाकुर, शुभम कुमार ठाकुर, समीर कुमार, प्रेम नारायण महतो, अरुण टी ठाकुर, जगदीश राय, दिकू कुमार, हीरालाल दास, चंदन कुमार, मोहम्मद शमीम अंसारी, कैलाश प्रसाद, रमाकांत राय, तेजू कुमार, सत्यम कुमार झा, प्रीतम प्रकाश, सुजीत कुमार, राम ललित राय, विशाल कुमार, अंकित कुमार, ललित कुमार, बिजेंदर मोहन, अशोक कुमार, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार ठाकुर, रोशन कुमार, सत्यनारायण राय, प्रिंस कुमार, रामचंद्र राय, अमित कुमार, मीना देवी, मनोज कुमार, आनंद वर्धन कुमार, दीप नारायण ठाकुर, दीपक कुमार, रवि शंकर कुमार, उत्तम कुमार राय, मुकेश कुमार, शंकर राय, सुरेश राय, राजेश कुमार, भोला लाल साह, रामनिवास राय, सतीश प्रसाद सिंह, राजेश कुमार झा, शुभम कुमार, प्रयाग प्रसाद, राहुल कुमार, राजकुमार राय, सनी कुमार, सुमन एवं सौरभ कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों का पंजीकरण किया गया तथा किसानों की मांग के अनुसार लगभग 16 हजार पौधों की सूची तैयार की गई। संस्था द्वारा किसानों को निशुल्क फलदार एवं लकड़ी के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रमुख पौधों में आम, लीची, बेल, अमरूद, नींबू, कटहल, जामुन, अनार, सेव, चीकू, माल्टा, मौसमी एवं महोगनी के पौधे शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष आनंद ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति इस अभियान की सफलता का संकेत है। उन्होंने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार और राष्ट्र निर्माण में किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। वहीं आनंद एवं अक्षय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता।
अंत में संकल्पतरु फाउंडेशन के प्रतिनिधि अक्षय ने बैठक में उपस्थित सभी किसानों एवं कृषि सलाहकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।


