डीएम ने किया तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन
शिविर में उपलब्ध करायी गयी हैं सभी प्रकार की सुविधाएं : डीएम
डीएम ने किया तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन
शिविर में उपलब्ध करायी गयी हैं सभी प्रकार की सुविधाएं : डीएम

जे टी न्यूज़, मधेपुरा : समाहरणालय परिसर में 24-05-2026 से 26-05-2026 तक आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट कैम्प का उद्घाटन स्वधा रिजवी, आई०एफ०एस०, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना, जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर स्वधा रिजवी द्वारा पासपोर्ट कार्यालय के सभी टीम, मीडिया कर्मी एवं सभी आवेदकों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना आने की जरूरत नहीं है, बिहार के लगभग प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट कार्यालय खोला गया है। यह विदेश मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना थी कि जहां तक हो सके पासपोर्ट की सेवा घरों तक पहुंचा सकें। उन्होंने आवेदकों से पासपोर्ट सेवा से संबंधित सुझाव भी मांगा। उन्होंने कहा कि आवेदक वसुधा केन्द्र एवं सीएससी सेन्टर से भी पासपोर्ट सेवा के लिए आवेदन सशुल्क कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक आवेदकों को सुविधा मिल सके। वहीं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से नागरिकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैम्प में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

