जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न, जनप्रतिनिधियों जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न, जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: मंत्री, परिवहन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर जिला श्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में संपन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में रोशन कुशवाहा द्वारा प्रभारी मंत्री का बुके एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके उपरांत उपस्थित सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुनना तथा उनके समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सुझाव, समस्याएं एवं विकासात्मक आवश्यकताओं को समिति के समक्ष रखें, ताकि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य लोकहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। प्रभारी मंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं।
बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति पर विशेष बल देते हुए माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि आगामी बैठकों में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाए जाने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी।

बैठक में सांसद समस्तीपुर श्रीमती शांभवी, विधायक कल्याणपुर श्री महेश्वर हजारी, विधायक समस्तीपुर श्रीमती अश्वमेघ देवी, विधायक हसनपुर श्री राजकुमार राय, विधायक रोसरा श्री श्री वीरेंद्र कुमार, विधायक मोहिद्दीन नगर श्री राजेश कुमार सिंह, एमएलसी तरुण कुमार, जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय एवं श्री उपेंद्र कुमार कुशवाहा, मेयर नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम सहित समिति के सभी सदस्य एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन जनहित एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Related Articles

Back to top button