एसडीएम एक्शन मोड मे सुखे नशे के काले धंदे से लेकर प्रतिबंधित गुटखा के खिलाफ टीम ग़ठित

एसडीएम एक्शन मोड मे सुखे नशे के काले धंदे से लेकर प्रतिबंधित गुटखा के खिलाफ टीम ग़ठित
जे टी न्यूज़ समस्तीपुर चन्दन कुमार । शहर में सूखे नशे और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने बड़ी पहल की है। इसको लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर कार्रवाई करेगी। साथ ही नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी अलग से टीम बनाई गई है। एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि प्रशासन ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया है, जहां नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इनमें जितवारपुर का बुल्लेचक, पासवान चौक से मोक्षधाम तक का क्षेत्र,गुदरी बाजार से लेकर घोष लेन तक मालगोदाम चौक, बाईपास रोड, आजाद नगर, आदर्श नगर, मगरदही, बारह पत्थर और पीएनटी कॉलोनी समेत अन्य इलाके शामिल हैं। एसडीओ ने कहा कि इन क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष टीम को निर्देश दिया गया है कि वह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचे। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सूखे नशे की चपेट में आकर कई युवकों की जान जा चुकी है। वहीं, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से न सिर्फ नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा, बल्कि शहर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

बाइट : अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार

Related Articles

Back to top button