सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में आशा–कुरियर संघ का एक दिवसीय धरना का किया गया आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में आशा–कुरियर संघ का एक दिवसीय धरना का किया गया आयोजन

जे टी न्यूज, सरायरंजन/समस्तीपुर:प्रखण्ड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में आज आशा कार्यकर्ता और कुरियर संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा फैसिलिटेटर संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष पिंकी ईश्वर ने की। वहीं धरना सभा को सम्बोधित करते हुए पिंकी ईश्वर ने कहा कि पिछले दस महीने से आशा फैसिलिटेटर का प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है तथा कुरियर लोगों का भी भुगतान रुका हुआ है। आशा कार्यकर्ता सोनी कुमारी ने बताया कि प्रसूता जिनका संस्थालगत प्रसव कराया गया है उस लाभार्थी का भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है,कई महीनों से भुगतान लम्बित है। वहीं इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सरायरंजन ने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि राशि जिला व प्रखण्ड को भेजी गई है,हम लोगों ने भी यहां से भुगतलतान की तैयारी पूरी करके राज्य सरकार को भेज दी गई है,जैसे ही “स्नेह स्पर्श” योजना की शुरुआत होती है तो भुगतान स्वतः हो जाएगी।
मौके पर सैंकड़ों आशा कार्यकर्ता और कुरियर तथा फैसिलिटेटर लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button