नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन ।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन ।

ज टी न्यूज़, सुपौल : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है पत्रकार, उनसे काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर समस्याओं का किया जा सकता है निदान : सावन कुमार, डीएम पत्रकारों को फैक न्यूज से बचने की है जरूरत, वास्तविकता को प्रमुखता से की जाए प्रकाशित : एसपी, शरथ आर एस
किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में रविवार को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शारथ आर एस के द्वारा किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावन कुमार जिला पदाधिकारी, सुपौल ने कहा कि मीडिया प्रशासन का अंग है, उनके द्वारा हम लोगों को काफी सूचनाएं मिलती है, जिस पर हम लोग आगे काम कर पाते हैं, उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी को चाहिए कि मीडिया से बेहतर संबंध बनाकर रखें और क्षेत्र में जो भी खामियां सामने आए उन्हें निष्पादन करे नहीं हो सके तो उनकी जानकारी प्राप्त कर उसे दूर करने का प्रयास करें, उन्होंने मीडिया साथियों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने को लेकर बधाई दिया । वही जिला पदाधिकारी को एन के ए के जिला अध्यक्ष सह डीडी न्यूज़/दूरदर्शन एव ब्यूरो चीफ आज हिंदी दैनिक के पत्रकार प्रमोद कुमार यादव ,के द्वारा मिथिला पाग, सॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया । वहीं एसपी शारथ आर एस ने कहा कि मीडिया के माध्यम से विभिन्न तरह की खबरों से हम लोग अवगत होते हैं ,उसी में कोई ऐसा पत्रकार हैं, जो फेक न्यूज़ को बिना प्रामाणिकता के चलाते रहते हैं ,जो गलत है । बिना प्रमाणिकता की कोई भी खबरें नहीं प्रकाशित करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि मीडिया में काफी लोग ऐसे भी हैं जो प्रामाणिकता के साथ खबर को प्रकाशित करते हैं, और उसपर हम लोग संज्ञान भी लेने का काम करते हैं । उन्होंने कहा कि पत्रकार को फेक न्यूज़ से बचना चाहिए और वास्तविकता को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि प्रशासन को काम करने में आसान हो सके । इस बीच पुलिस अधीक्षक को जिला महासचिव सह मीडिया दर्शन ब्यूरो चीफ लाल बहादुर यादव के द्वारा मिथिला पाग, सॉल बुके देकर सम्मानित किया गया । उद्घाटन सत्र के पश्चात कार्यक्रम के दूसरे कड़ी में लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।जहां सबो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के द्वारा भी लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, उन्होंने कहा कि मीडिया आज भी समाज का आईना है उन्होंने सभी मीडिया बंधुओ से हर परिस्थिति में सच लिखने व दिखाते रहने की अपील की ।
कार्यक्रम में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुलेद्र कुमार, पंकज भारतीय, डॉ दयानंद भारती, विनय कुमार मिश्र, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, संतोष चौहान आदि ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती को लेकर कई उदाहरण पेश किए, साथ ही सदस्यों को भरोसा दिलाया कि यह संगठन आप लोगों के हित में है ,आप लोगों की एकजुटता संगठन की ताकत है । उन्होंने कहा कि जब भी कोई मुसीबत हो निश्चित रूप से संगठन के पदाधिकारी को सूचना प्रदान की जाए, उम्मीद से बढ़कर सहयोग प्रदान की जाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ सुलेद्र कुमार व मंच संचालन रविकांत कुमार ने की । इस अवसर पर बीडीओ पिंकी कुमारी, थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार, रिती झा सहित काफी संख्या में पत्रकार साथी व प्रबुद्धजन मौजूद थे । इस कार्यक्रम में सुपौल, सहरसा मधेपुरा, खगड़िया ,मुंगेर एवं मधुबनी ,दरभंगा के कई पत्रकारों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button