कैमूर में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 196 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

जनसंवाद के जरिए सुनी जनता की समस्याएं, मुंडेश्वरी धाम में की पूजा-अर्चना

कैमूर में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 196 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

जनसंवाद के जरिए सुनी जनता की समस्याएं, मुंडेश्वरी धाम में की पूजा-अर्चना

एन बाबा की रिपोर्ट

कैमूर(बिहार)जिले में मंगलवार को विकास, जनकल्याण और जनसंवाद का एक ऐतिहासिक अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एकदिवसीय दौरे पर जिले पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने धार्मिक आस्था,विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को एक साथ जोड़ते हुए आम जनता के बीच सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पहड़िया पंचायत स्थित मुंडेश्वरी धर्मशाला के समीप बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वे सीधे विश्वप्रसिद्ध माँ मुंडेश्वरी धाम पहुंचे,जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य एवं प्रदेशवासियों की सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सहयोग शिविर एवं सभा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के विकास को नई गति देने वाली लगभग 196 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जनसंवाद रहा,जहां मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं,सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। लोगों ने सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,सिंचाई और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद को भी और अधिक मजबूत बनाने वाला रहा। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा,विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम संचालन की व्यापक तैयारियां की थीं। जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैमूर में मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास,विश्वास और जनभागीदारी के संगम के रूप में याद किया जाएगा जिसने जिले के भविष्य को नई दिशा और नई उम्मीद दी है।

Related Articles

Back to top button