प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के पुत्र गौरव का असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ चयन हर्ष

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के पुत्र गौरव का असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ चयन हर्ष


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक, लेखक,कवि,संपादक, रंगकर्मी मुकेश कुमार एवं गृहिणी गीता मुकेश के पुत्र गौरव ने 70 वीं बी पी एस सी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम प्रयास में 359 वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।उनका चयन वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। गौरव ने सरस्वती शिशु मंदिर विथान से शिक्षा की शुरुआत कर, डी ए वी समस्तीपुर से मैट्रिक,पीसी स्कूल पटसा से आई एस सी, टी एस चाणक्या मुंबई से नेविगेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर मात्र 21 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय जल मार्ग में मर्चेंट नेवी, पटना उच्च न्यायालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के रूप में सेवा देने के बाद आज असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में सफलता अर्जित की है।परिवार के लोगों के अनुसार यह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था।इन्हें मधुबनी पेंटिंग में महारत हासिल है एवं अध्यापन में विशेष रुचि है।इस होनहार युवा की सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।गौरव ने अपने दादा पी एस पी हाई स्कूल विथान के संस्थापक प्रधानाध्यापक गौरी शंकर प्रसाद की प्रेरणा,शिक्षा और अनुशासन को आत्मसात कर उनके अरमान को परवान चढ़ाया।

उन्होंने अपने सफलता का श्रेय दादा दादी, मां पिताजी, चाचा चाचा सहित सेल्फ स्टडी एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया है।उनकी सफलता पर बिहार गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान,अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना सुमित सौरव, पूर्व बी डी ओ राहुल कुमार, समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.शशि भूषण कुमार शशि, छायाकार,पत्रकार गण, प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित अनेक शुभचिंतकों, नगर वासियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button