काकरघाटी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग उठाने पर सांसद डॉ. फैयाज अहमद के प्रति माले नेता केशरी यादव ने जताया आभार

रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन के काकरघाटी में ठहराव का उठाया था मुद्दा

काकरघाटी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग उठाने पर सांसद डॉ. फैयाज अहमद के प्रति माले नेता केशरी यादव ने जताया आभार

रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन के काकरघाटी में ठहराव का उठाया था मुद्दा

जेटी न्यूज। दरभंगा

माले नेता सह बिजली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशरी यादव ने जयनगर से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव काकरघाटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कराने की मांग को रेलवे संसदीय समिति, पटना की बैठक में उठाए जाने पर राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद एवं सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।
माले नेता केशरी यादव ने कहा कि काकरघाटी रेलवे स्टेशन के आसपास बड़ी एवं घनी आबादी निवास करती है। इस क्षेत्र के हजारों छात्र, मजदूर, किसान, व्यापारी एवं नौकरीपेशा लोग दिल्ली सहित देश के विभिन्न भागों में आवागमन करते हैं। यदि जयनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव काकरघाटी स्टेशन पर होता है तो क्षेत्र की जनता को अत्यंत सुविधा मिलेगी तथा समय और आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी।


उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा इस प्रस्ताव को विचाराधीन रखा जाना क्षेत्र की जनता के लिए एक सकारात्मक संकेत है। स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
केशरी यादव ने केंद्र सरकार, रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से आग्रह किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जयनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शीघ्र काकरघाटी स्टेशन पर स्वीकृत किया जाए, ताकि मिथिलांचल के लाखों लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button