11 जुलाई को जिलाधिकारी समक्ष प्रदर्शन
11 जुलाई को जिलाधिकारी समक्ष प्रदर्शन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सरायरंजन अन्तर्गत पास करने वाले ग्रीन एक्सप्रेसवे को राजनीति दबाव में पुराने रुट को बदने से नये रुट बनने से 500 से अधिक पक्का मकान ही नहीं बल्कि सरायरंजन झखड़ा का बड़ा शिक्षण संस्थान संत रामाश्रय कालेज भी ध्वस्त हो रहा है। इन समस्याओं को लेकर आज बिहार राज्य किसान सभा की ओर से प्रतिनिधि समस्तीपुर जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील संयुक्त सचिव उपेंद्र राय, सुरेश महतो, रामकृपाल गिरि सहित अन्य लोगों ने प्रभावित किसानो से मिलकर समस्या के निदान हेतु 9 जूलाई को प्रतिरोध कार्रवाई और 11 जुलाई को जिलाधिकारी समक्ष प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आवाहन किया।


