“जनता पहले, फिर हर काम”— विधायक मुर्शिद आलम ने घर पर सुनी फरियाद, फिर पहुंचे शादी समारोह में

“जनता पहले, फिर हर काम”— विधायक मुर्शिद आलम ने घर पर सुनी फरियाद, फिर पहुंचे शादी समारोह में

जे टी न्यूज, जोकीहाट:
जोकीहाट के लोकप्रिय विधायक मो. मुर्शिद आलम ने सोमवार को अपने मियांपुर स्थित निज आवास पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के बाद विधायक मुर्शिद आलम सामाजिक सरोकार निभाते हुए बैरबन्ना एवं बुद्धि गांव में आयोजित दो अलग-अलग विवाह समारोहों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
स्थानीय लोगों ने विधायक की जनसुलभ कार्यशैली और सामाजिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

Related Articles

Back to top button